Palwal News : पलवल में तिरंगे की शान में रचा जाएगा स्वर्णिम इतिहास, 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर उतरेगा देशभक्ति का जन सैलाब

5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा बनेगा आकर्षण का केंद्र, विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन

Desh Rojana
On

पलवल की धरती पर इस बार आजादी का जश्न कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी तस्वीरें लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा विराट नजारा देखने को मिलेगा, जब हजारों लोग एक साथ कदम से कदम मिलाकर 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे को थामकर चलेंगे। जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

पलवल। पलवल की धरती पर इस बार आजादी का जश्न कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी तस्वीरें लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा विराट नजारा देखने को मिलेगा, जब हजारों लोग एक साथ कदम से कदम मिलाकर 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे को थामकर चलेंगे। जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। cc

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बृहस्पतिवार 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे से पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकलने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन होगी। तिरंगा यात्रा में 5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सबसे लंबे तिरंगे, उसे थामने वाले वॉलिंटियर्स की संख्या तथा तिरंगे को निर्धारित समय तक थामे रखने जैसे मानकों के आधार पर विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कल्पना कीजिए सड़क पर दूर तक सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आए और उसके साथ हजारों लोग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे हों। पलवल में 13 अगस्त को कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई देने वाला है। यात्रा के दौरान हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लिए युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक विराट तिरंगे के साथ चलेंगे। सड़क के दोनों ओर खड़े नागरिक भी इस देशभक्ति के कारवां का हिस्सा बनेंगे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज उठेगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। युवा मंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में युवाओं और खिलाड़ियों सहित हजारों वॉलिंटियर्स की विशेष भागीदारी रहेगी। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि युवाओं को इस अभियान से जोड़ना आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीर शहीदों के बलिदान, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसलिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला प्रशासन इस आयोजन को जनभागीदारी का महाउत्सव बनाने में जुटा है। युवाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संस्थाओं को यात्रा से जोड़ा जा रहा है। उद्देश्य है कि पलवल का कोई भी वर्ग इस ऐतिहासिक आयोजन से अछूता न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जब हजारों लोग एक साथ तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो यह दृश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प का संदेश देगा।पुलिस लाइन से शुरू होकर विशाल तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन होगा। स्टेडियम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी प्रस्तुतियां और राष्ट्रभक्ति के गीत आयोजन में चार चांद लगाएंगे। इस अवसर पर लोगों को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति संकल्प भी दिलाया जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्यता से अधिक जनभागीदारी होगी। जब हजारों लोग एक साथ विराट तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो वह केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति की ऐतिहासिक तस्वीर होगी। इस बार तिरंगा केवल घरों की छतों पर नहीं, बल्कि पलवल की सड़कों पर भी अपनी शान दिखाता हुआ नजर आएगा। 13 अगस्त को शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा और पलवल एक ऐसे विराट दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पलवल जिला के हर एक व्यक्ति से इस विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad