Nuh/ Taudu News: उपचार के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 5 नामजद, एसपी के निर्देश पर केस दर्ज

Desh Rojana
On

सदर थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।

तावडू। सदर थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एक मौलवी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
images
 
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत 22 मई को वह अपने बच्चे को दिखाने के लिए पलवल जिले के मठेपुर गांव में एक मौलवी के पास गई थी। आरोपी ने कहा कि बच्चे पर ऊपरी असर है और इलाज के लिए अगले दिन तावडू के खोरी गांव स्थित उसकी दुकान पर आना होगा। अगले दिन महिला जब बताए गए पते पर पहुंची तो आरोपी ने कहा कि इलाज सूर्यास्त के बाद होगा। इसी दौरान उसे पेय पदार्थ दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता
के अनुसार होश आने पर वह एक कमरे में बंद मिली। आरोप है कि मौलवी और दो अन्य लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो बच्चे को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई लोगों द्वारा गलत काम कराया गया। आरोपियों ने उसकी पहचान से सिम भी निकलवाकर परिजनों को फोन कराया और फिर सिम तोड़ दी। 
महिला का आरोप है कि 23 जून की रात वह किसी तरह अपने बच्चे के साथ वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। 25 जून को उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच एएसपी स्तर पर कराई गई। रविवार को एसपी के निर्देश पर तावड़ू सदर थाना पुलिस ने मौलवी, दो अन्य पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को नामजद किया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता का कहना है मामले की गहनता से जांच जारी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad