Palwal News : हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत जिला में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम : उपायुक्त

जिला के अधिकारी और कर्मचारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता करें सुनिश्चित

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

पलवल। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। gg

अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है। उन्होंने उक्त कार्यक्रमों के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका राज्य स्तरीय समारोह जिला गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीडि़त परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। 

उपायुक्त ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस  हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन www.mygov.in/ माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढक़र प्रतिभागिता करते हुए सेल्फी अपलोड करने का आह्वïन किया।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि अभियान के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विद्यार्थियों को 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad