Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में स्काउटिंग की यूनिट स्थापित

स्काउटिंग अनुशासन तथा कर्तव्य निष्ठा का संगम है... सुरेश भारद्वाज

Desh Rojana
On

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वावधान में सेक्टर दो पलवल स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तथा स्काउटिंग यूनिट स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वावधान में सेक्टर दो पलवल स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तथा स्काउटिंग यूनिट स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। bb

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुरेश भारद्वाज द्वारा की गई जबकि संचालन स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्य नाहर सिंह ओपन ग्रुप रोवर्स लीडर विकास, अमित, जतिन व ललित द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग के मूलभूत सिद्धांत के साथ-साथ परेड आयोजन का प्रशिक्षण भी विशेष रूप से दिया गया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा स्काउटिंग अनुशासन तथा कर्तव्य निष्ठा का अनूठा संगम है। भविष्य में विद्यालय के बच्चे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की स्काउटिंग की गतिविधियों में भाग लेंगे तथा जिले का नाम रोशन करेंगे। डीओसी योगेश सौरोत द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट नियमों को आत्मसात करने तथा देश व समाज सेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने की शपथ दिलाई। परेड प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस ग्रुप ने प्रथम, विवेकानंद ग्रुप ने द्वितीय तथा अब्दुल कलाम ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर समापन पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad