Palwal/Hodal News: अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी दबोचे आरोपियों से एक देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सलाहकार समिति की बैठक में विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

सीआईए स्टाफ की टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए हथीन रोड, मानपुर पुलिया के पास से अवैध हथियार सहित चार आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा है।

होडल: सीआईए स्टाफ की टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए हथीन रोड, मानपुर पुलिया के पास से अवैध हथियार सहित चार आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा है।
 
1000613269
 
सीआईए स्टाफ प्रभारी अमित कुमार के अनुसार सीआईए स्टाफ होडल की पुलिस टीम इलाके में गश्त व अपराध पड़ताल के दौरान मानपुर रोड पर मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आपराधिक किस्म के कुछ युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात की नीयत से मानपुर गांव की पुलिया के पास खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ ने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से मानपुर पुलिया के पास घेराबंदी की।
 
पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चारों संदिग्धों को सीआईए स्टाफ ने मुस्तैदी से काबू कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध देशी पिस्तौल, कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान दुष्यन्त उर्फ जस्सा निवासी करमन के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस व प्रदीप उर्फ भप्पल निवासी करमन के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस व  राममोहन उर्फ रोकी निवासी फालन, थाना कोसीकला, जिला मथुरा, यूपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस तथा  कुलदीप उर्फ कल्लन निवासी करमन के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। सीआईए स्टाफ होडल टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों के तहत पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए बरामद हथियारों और कारतूसों को विधिवत सील कर साक्ष्य के रूप में पुलिस कब्जे में लिया गया।
 
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मुंडकटी में आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि अवैध हथियारों के इस नेटवर्क के मुख्य स्रोत और आरोपियों की आगामी योजनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad