Palwal/Hathin News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन, छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Desh Rojana
On

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन के प्रांगण में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया रहे।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन के प्रांगण में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया रहे। विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर सिंह एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन खंड हथीन शिक्षा विभाग के नोडल रविन्द्र दीक्षित ने किया। dd

रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, पलवल के प्रतिनिधि के रूप में डीएमएस सुखराम एवं डीएसएस राजेश कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बताया कि खंड के लगभग 30 विद्यालयों के छात्रों  ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो वर्गों—कक्षा 5वीं से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं—में किया गया। प्रतियोगिता में फोक डांस ग्रुप, फोक डांस सोलो, स्किट एवं रागनी जैसी चार प्रमुख विधाओं का आयोजन हुआ, जिनमें छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्रों  के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्रों  की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खंड हथीन शिक्षा विभाग के नोडल रविन्द्र दीक्षित ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कक्षा 5वीं से 8वीं के फोक डांस ग्रुप में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, द्वितीय स्थान जीएसएसएस घरोट  तथा तृतीय स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुराका ने प्राप्त किया। फोक डांस सोलो में प्रथम स्थान जीजीएसएसएस हथीन, द्वितीय स्थान जीएसएसएस मढनाका  तथा तृतीय स्थान जीएसएसएस घरोट  ने प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिल्ली, द्वितीय स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूपड़का तथा तृतीय स्थान राजकीय बॉयज़ विद्यालय हथीन ने प्राप्त किया। वहीं रागनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएसएसएस घरोट, द्वितीय स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुराका तथा तृतीय स्थान आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आली ब्राह्मण ने प्राप्त किया।

दीक्षित ने आगे बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं के फोक डांस ग्रुप में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, द्वितीय स्थान जीएसएसएस मढनाका  तथा तृतीय स्थान जीएसएसएस घरोट  ने प्राप्त किया। फोक डांस सोलो में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोट , द्वितीय स्थान शहीद नायक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन तथा तृतीय स्थान जीएसएसएस मढनाका ने प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएसएसएस घरोट , द्वितीय स्थान जीएसएसएस मालोखड़ा तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीमें अब जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में खंड हथीन का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों  की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया और उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर रूपेंद्र, सोनिया महला, सपना, सुमित्रा, अजीत, सुरेंद्र सिंह, पूनम (चिल्ली), वंदना  सहित खंड के  अनेक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad