Faridabad News : ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल होंगे फरीदाबाद से सैकड़ों श्रद्धालु

सेक्टर-2 के सामुदायिक केंद्र में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक, यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का लिया संकल्प

Desh Rojana
On

श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को नूंह (मेवात) स्थित तीनों प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिरों—नल्हेश्वर महादेव (नूंह), झिरकेश्वर महादेव (फिरोजपुर झिरका) तथा श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर (सिंगार, पुन्हाना)—में आयोजित होने वाली भव्य ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में इस वर्ष फरीदाबाद से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

फरीदाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को नूंह (मेवात) स्थित तीनों प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिरों—नल्हेश्वर महादेव (नूंह), झिरकेश्वर महादेव (फिरोजपुर झिरका) तथा श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर (सिंगार, पुन्हाना)—में आयोजित होने वाली भव्य ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में इस वर्ष फरीदाबाद से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। b

यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक केंद्र में जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय शर्मा ने की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा वर्षों से ब्रज क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक रही है। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सेवा कर भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से आयोजित होने वाली यह यात्रा समाज में सेवा, अनुशासन, आध्यात्मिक चेतना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है। बैठक में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के अध्यक्ष श्री नाथूराम गुर्जर तथा संयोजक श्री नरेंद्र शर्मा ने यात्रा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुरक्षा, परिवहन, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद से श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक रूप से बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिकाधिक शिवभक्त इस पावन यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपने घरों से गंगाजल लेकर आने का आग्रह किया गया, जिससे जलाभिषेक पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामकुमार भारद्वाज, रमन सूद, वीरेंद्र वर्मा, मास्टर नेत्रपाल, रघुनाथ शास्त्री, मोहन कुमार सिकरौना, अमरदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मलेना, अजय शर्मा, रिंकू सैनी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad