Nuh Mewat News: फरार घोषित आरोपी सोहेल गिरफ्तार, नूंह पुलिस को मिली सफलता
जिला पुलिस को फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । निरीक्षक चंद्रभान प्रबंधक थाना शहर तावडू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने काफी प्रयास और तकनीकी कार्रवाई के बाद एक वर्ष से फरार चल रहे तथा अदालत द्वारा घोषित अपराधी सोहेल पुत्र इकबाल निवासी गांव बावला थाना सदर तावडू को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह । जिला पुलिस को फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । निरीक्षक चंद्रभान प्रबंधक थाना शहर तावडू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने काफी प्रयास और तकनीकी कार्रवाई के बाद एक वर्ष से फरार चल रहे तथा अदालत द्वारा घोषित अपराधी सोहेल पुत्र इकबाल निवासी गांव बावला थाना सदर तावडू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोहेल के खिलाफ मुकदमा आर्म्स एक्ट थाना सदर तावडू में दर्ज है । इस मामलें में अदालत रेनू राणा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नूंह द्वारा 4 जुलाई को आरोपी को घोषित अपराधी करार दिया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयासरत थी ।
पुलिस टीम ने संवेदनशील गांव बावला में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सदर तावडू के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, हथियार अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं । इनमें थाना सदर तावडू, सिटी सोहना, हथीन, पलवल, बिछौर, खेड़की दौला गुरुग्राम तथा नगीना नूंह के मामलें शामिल हैं ।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा उससे अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। जिले में अपराधियों और फरार घोषित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



