Palwal News : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में लगाए एक हजार पौधे
विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अपने हाथों से पिलखन का पौधा लगा कर इस अभियान की शुरुआत की।
पलवल। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अपने हाथों से पिलखन का पौधा लगा कर इस अभियान की शुरुआत की। 
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और डीन प्रोफ़ेसर राम विरंजन, कार्यकारी अभियंता सतीश विज, एसडीओ नरेश संधू और कुलदीप शहरावत ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए। इस अभियान के तहत एक हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे हील द ग्लोब फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रीन कैंपस विकसित करना है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के आह्वान पर विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस अभियान में योगदान के लिए हील द ग्लोब फाउंडेशन के संस्थापक आशीष बैसोया और पदाधिकारी ज्योति शर्मा की सराहना की। बागवानी विभाग के जेई अरविन्द उपाध्याय ने इस अभियान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और हील द ग्लोब फाउंडेशन के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पिलखन, कदंब, स्लिवर ऑक, अमरुद और कनेर के पेड़ लगाए जा रहे हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



