Palwal/Hathin News: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है ,दिग्विजय चौटाला ने हथीन हल्का का किया दौरा

Desh Rojana
On

जेजेपी के वरिष्ठ युवा नेता दिग्विजय चौटाला का हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव गहलव,     मंडकोला,जोहरखेडा,महेशपुर,कैराका में लोगों ने सिर पर पगडी बाँधकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

हथीन: जेजेपी के वरिष्ठ युवा नेता दिग्विजय चौटाला का हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव गहलव,     मंडकोला,जोहरखेडा,महेशपुर,कैराका में लोगों ने सिर पर पगडी बाँधकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। हथीन हल्का के अध्यक्ष सुखराम डागर ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में जेजेपी पार्टी का जनाधार मज़बूत हो रहा है ।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 9.48.07 PM
दिग्विजय सिंह चौटाला ने लोगों के बीच बैठकर चर्चा की और कहा कि संगठन को आपके आशीर्वाद से मज़बूत बनाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आपकी कोई सुनने वाला नहीं है, कम से कम दुष्यंत चौटाला था तो आपका । दुख-सुख में आपके साथ खड़ा रहता था और चंडीगढ़ में आपके लिए दरवाज़ा खुला रहता था । उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हथीन हल्का के लिए दुष्यंत चौटाला ने विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर पैसा दिया । मंडकोला गांव में मुम्बई बड़ोदरा हाईवे पर उतार चढ़ाव दिलवाने में दुष्यंत चौटाला की अहम भूमिका रही ।जो क्षेत्र के विकास में चार चाँद लगाने का काम किया है ।
इस मौक़े सुरेन्द्र सौरोत, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गजराज सहरावत,हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर,महेश डागर,
हरदेव चौहान,गौरव डागर ,युवा अध्यक्ष मुकाबिर खान,रतन सिंह कुंडू,आदि मौजूद रहे ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad