Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शुक्रवार को रेवाड़ी में 30 आधुनिक एंबुलेंस को दिखाएंगी हरी झंड़ी
गुड़ियानी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव आज शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव आज शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री आरती राव स्थानीय रामपुरा हाउस से रवाना होने के बाद 30 आधुनिक एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बाद में आरती जांगिड़ धर्मशाला में जांगिड़ महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद इनका गुड़ियानी के रामलीला ग्राउंड में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास करने का कार्यक्रम तय है। इस दौरे के अगले चरण में स्वास्थ्य मंत्री कोसली में स्थानीय बार एसोसिएशन में पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ संवाद करेंगी तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



