Punhana/Mewat News: गांव जमालगढ़ में सिलेंडर फटने से गुब्बारे बेचने वाले की हुई मौत।

Desh Rojana
On

उपमंडल के गांव जमालगढ़ में गैस सिलेंडर फटने के कारण एक गुब्बारे बेचने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पास खडे़ दो बच्चे भी सामान्य रूप से घायल हो गए। 

पुनहाना: उपमंडल के गांव जमालगढ़ में गैस सिलेंडर फटने के कारण एक गुब्बारे बेचने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पास खडे़ दो बच्चे भी सामान्य रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा भेज दिया गया है। 

WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.57.16 PM

 मिली जानकारी के अनुसार  मामलीका गांव निवासी मुस्ताक गैस सिलेंडर में गैस भरकर गुब्बारे बेचने का काम करता था। गुरुवार को रोजाना की तरह वह अपने गैस सिलेंडर के साथ गांव जमालगढ़ में गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान गुब्बारों में गैस भरने के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोग तत्काल उसे उपचार के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
वहीं सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर इत्तिफाकन हादसा होने का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया है। जल्द हो पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad