Faridabad News : हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम हुई चयनित और हैदराबाद के लिए हुई रवाना

Desh Rojana
On

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम का अंतिम चयन शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी चरखी दादरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम का अंतिम चयन शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी चरखी दादरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य कोच राजेश तक्षक एवं टीम कोच भामिनी पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिसमें खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस,अनुशासन तथा मैच प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया। b

नरेंद्र मोर हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं इंडियन नेशनल लोकदल खेल एवं युवा कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह तथा चरखी दादरी रग्बी संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया और चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नरेंद्र मोर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियाँ खेलों में लगातार नई बुलंदियों को छू रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन,टीम भावना और पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगी।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। चरखी दादरी रग्बी संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान ने चयनित खिलाड़ियों एवं कोच साहेबान को हरियाणा टीम की जर्सी भेंट कर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले और प्रदेश को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस अवसर पर ओमबीर महाराणा,जयराम प्रेमी, श्री भगवान ठेकेदार (मोली), रविंद्र तक्षक, सुदेश तक्षक, प्रदीप सरपंच (सौंफ), एसआई अनूप, मुकेश समसपुर तथा विनीत जावा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम आज हैदराबाद के लिए रवाना होगी,6 से 7 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। हरियाणा रग्बी परिवार ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए गौरव हासिल करेंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad