Gurugram News: गुरुग्राम महानगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत
भाजपा की जीत में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक: डा. अर्चना
भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम महानगर मुख्यालय मानेसर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया।
गुरुग्राम: भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम महानगर मुख्यालय मानेसर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मानेसर पहुंची डॉ गुप्ता के नागरिक अभिनंदन की अगुवाई जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने की।
इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह, जिला प्रभारी राजकुमार बोहरा, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, मेयर डा. इंद्रजीत कौर, जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुरावलिया के साथ समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी पुष्पमाला और पुष्प गुच्छ देकर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विभिन्न गांवों के सरपंचों ने डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन किया। 
इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह, जिला प्रभारी राजकुमार बोहरा, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, मेयर डा. इंद्रजीत कौर, जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुरावलिया के साथ समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी पुष्पमाला और पुष्प गुच्छ देकर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विभिन्न गांवों के सरपंचों ने डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन किया। 
डा. गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह और सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम, मानेसर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि चुनावों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अधिक निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि जब बूथ का कार्यकर्ता अपना बूथ जीतकर संगठन की झोली में डालता है तभी भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला मजबूत संगठन है और कार्यकर्ता ही इसकी रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण सेतु हैं तथा उनके अथक परिश्रम के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह 12 साल केवल सत्ता संचालन के ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलाव की साक्षी रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि नायब सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहा है, हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम को विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
अजीत यादव ने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर उतारेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा व प्रवीन सैनी, हंसराज यादव, सुभाष बंसल, डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, वीना चौहान, चेयरमैन प्रवीन ठाकरियां, चेयरमैन प्रीति, ब्लॉक समिति चेयरमैन जसबीर यादव, सहित बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



