Palwal News : नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए पलवल को बनायें नशा मुक्त : उपायुक्त

ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत व शहरी क्षेत्र में निकाय विभाग से मांगी हॉट स्पॉट की जानकारी

Desh Rojana
On

नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पलवल जिला को नशा मुक्त बनाने का आह्वïन किया। इसके लिए उन्होंने एकजुट प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से संरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी है, जिसके लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाये जायें।

पलवल। नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पलवल जिला को नशा मुक्त बनाने का आह्वïन किया। इसके लिए उन्होंने एकजुट प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से संरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी है, जिसके लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाये जायें। bbउपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोर्डिनेशन कमेटी (एनसीओआरडी) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने विस्तार से नशा को जड़ से खत्म करने के लिए मंथन किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिबंधित फसलों के संदर्भ में पूर्ण रिपोर्ट प्रेषित करें। जहां भी प्रतिबंधित फसल उगाई जाती है उन स्थानों की जानकारी देते हुए ऐसी फसल नष्टï करना सुनिश्चित करेंं। उन्होंने पंचायत विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से शहरी क्षेत्रों में नशे के हॉट स्पॉट की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग को भी इस संदर्भ में निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनसीओआरडी की पिछली बैठक में दिए निर्देशों की अनुपालना न करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के इन्वेस्टिगेटर गजेंद्र ने भरोसा दिया कि वे एक कमेटी का गठन करवाकर आगामी 15 दिनों में कम से कम चार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करवाएंगे, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। आदेशों की अनुपालना न किये जाने पर उनके विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
उपायुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे खिलाडिय़ों के लिए प्रतिबंधित दवाओं की सूची उपलब्ध करवायेंगे और खिलाडिय़ों को इस दिशा में जागरूक करेंगे। खेल परिसरों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार का कोई आयोजन हो तो उसमें नशा जागरूकता कार्यक्रम करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्कूली शिक्षा, मौलिक शिक्षा, उच्चतर व तकनीकी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करवायें। कालेजों में विद्यार्थियों से इस संदर्भ में नामरहित फीडबैक फॉर्म भरवायें।
उपायुक्त डा. छिल्लर ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को भी जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जायें। नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं का नशा छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। ऐसे लोगों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करवायें ताकि वे नशा छोड़ सके। एडिक्शन ट्रिटमेंट फैसिलिटी सेंटर में मरीजों का रिकॉर्ड रखकर नियमित रूप से उनकी जांच करें और दवाई आदि की मदद प्रदान करायें। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को अंदर से खोखला बना देता है। नशे की लत पडऩे पर युवा बर्बादी की राह पर अग्रसर हो जाते हैं। देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, डीएसपी हैडक्वार्टर साहिल ढि़ल्लों, नशा मुक्त अभियान के संयोजक इंसपैक्टर राजेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज सिंह, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह, जिला कारागार की असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सरोजबाला, जिला बागवानी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आदि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad