Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज

एसडीएम मयंक भारद्वाज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Desh Rojana
On

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों की श्रृंखला में आज उपायुक्त आयुष सिन्हा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ तहसील परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज ने की।

फरीदाबाद: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों की श्रृंखला में आज उपायुक्त आयुष सिन्हा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ तहसील परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज ने की। शिविर का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, सेवाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 11.16.45 PM

जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर नागरिकों को अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम मयंक भारद्वाज ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण एवं सरकारी अनुदान योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग ने पशुधन विकास एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन कल्याण तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में नागरिकों को अवगत कराया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जबकि शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं और सुविधाओं पर प्रकाश डाला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा अन्य विभागों ने भी स्वरोजगार, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।

जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक आगंतुक को योजनाओं से संबंधित सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो। शिविर के सफल आयोजन में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad