Nuh Mewat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में एन्यूमरेशन फार्म वितरण कार्य में और तेजी लाएं : एडीसी ज्योति
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फार्म वितरण का कार्य निर्धारित समयावधि में तेजी से पूरा किया जाए।
नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फार्म वितरण का कार्य निर्धारित समयावधि में तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक फार्म पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया से वंचित न रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा एन्यूमरेशन फार्मों का वितरण शीघ्रता से पूर्ण करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) फील्ड में सक्रिय रहकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एन्यूमरेशन फार्म वितरण कार्य को प्रभावी सुपरविजन प्लान के तहत आगे बढ़ाया जाए तथा सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक फार्म समय पर पहुंचे।
बैठक में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, सीटीएम अप्रीतम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



