Nuh Mewat News: 20 जून तक गांव-गांव में लगाए जा रहे उन्नत कृषि एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर : डॉ. अब्दुल रजाक

किसानों को प्राकृतिक खेती, बागवानी योजनाओं एवं सरकारी अनुदान की दी जा रही विस्तृत जानकारी

Desh Rojana
On

 जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से प्रभावित हो रही भूमि की उर्वरता को बचाने तथा किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग द्वारा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

नूंह: जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से प्रभावित हो रही भूमि की उर्वरता को बचाने तथा किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग द्वारा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 जून से शुरू होकर 20 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, बागवानी फसलों, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिविरों में किसानों को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उन पर उपलब्ध अनुदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 9.02.34 PM

डॉ. अब्दुल रजाक ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। विभाग द्वारा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके।

खंड स्तर पर सक्रिय हैं विभागीय टीमें:

जिला बागवानी अधिकारी ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें सभी खंडों में लगातार सक्रिय हैं। खंड नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना, इंद्री तथा तावडू में विभागीय अधिकारी एवं बागवानी सलाहकार किसानों के बीच पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव बीवां में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर बागवानी फसलों, प्राकृतिक खेती, पौध संरक्षण तथा अनुदान योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी को बढ़ावा:

 

डॉ. अब्दुल रजाक ने कहा कि बागवानी विभाग का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से जोड़ना है। विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक एवं लाभकारी खेती को अपनाएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों तथा योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Panchkula News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम