Palwal news- प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन.

प्रकृति जीवन का अनमोल उपहार है... प्रधानाचार्य दीपिका

Desh Rojana
On

प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर शहीद रामबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में पौधारोपण व संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर शहीद रामबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में पौधारोपण व संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।IMG-20260728-WA0031 कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका द्वारा की गई तथा संचालन इको क्लब जिला कोऑर्डिनेटर डीओसी योगेश सौरोत द्वारा किया गया। पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाते हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका ने कहा अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो भविष्य में प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। मनुष्य के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन के कारण ही पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सार्थक बनाते हुए सभी कम से कम एक पौधा आवश्यक रोपित करें। इस अवसर पर "एक पौधा- एक बच्चा" अभियान को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों ने गुलहड़, नीम, बड, पीपल, इमली आदि के 100 से अधिक पौधे रोपित किए तथा प्रार्थना सभा के दौरान रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर, मानसिंह, रामेश्वर, युद्धवीर, देवेंद्र, दिनेश, करतार, राजेंद्र, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी आदि शिक्षाविदों द्वारा ज्ञान दान मंच के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की शपथ भी विद्यार्थियों को दिलाई गई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad