Rewari News: लोक-नाटक 'अनार नट' का संगीत लोकार्पण 25 जुलाई को
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म लेखक एवं कथाकार बाबू गौतम द्वारा लिखित एवं निर्देशित हरियाणवी लोक नाटक 'अनार नट' के संगीत का लोकार्पण शनिवार,25 जुलाई शाम साढ़े छह बजे बाल भवन में किया जाएगा।
रेवाड़ी। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म लेखक एवं कथाकार बाबू गौतम द्वारा लिखित एवं निर्देशित हरियाणवी लोक नाटक 'अनार नट' के संगीत का लोकार्पण शनिवार,25 जुलाई शाम साढ़े छह बजे बाल भवन में किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली इस संगीत संध्या की अध्यक्षता बंजारा के निदेशक एवं प्रख्यात अभिनेता विजय भाटोटिया करेंगे।
अनार-नट नाट्य-कथानक अहीरवाल की एक सच्ची घटना से प्रेरित
इस संबंध में इस लोक नाटक के सह-निर्देशक ऋषि सिंहल ने बताया कि अनार-नट नाट्य-कथानक अहीरवाल की एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इस संगीत प्रधान हरियाणवी नाटक के गीत वरिष्ठ हरियाणवी साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने लिखे हैं, जिन्हें प्रसिद्ध संगीतकार मुकेश वर्मा ने संगीतबद्ध किया है। नाटक के इन गीतों को मुकेश वर्मा, मुकेश काले तथा ध्रुव खेड़ा ने स्वर दिया है।सिंहल ने बताया कि बंजारा से जुड़े रंगकर्मी इन गीतों के मंचन के लिए पिछले कई दिनों से पसीना बहा रहे हैं। नाटक में विभिन्न भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल शर्मा, खूब राम, विनोद शर्मा, मयंक सैनी,सत्यप्रकाश सैनी, योगेश कौशिक, रविंद्र, देवेंद्र, राहुल, सनी व मनोज आदि कलाकार नाटक के विभिन्न गीतों की रिहर्सल में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस अनार नट संगीत संध्या में इस नाटक का म्यूजिक लॉन्च किया जाएगा तथा नाटक का मंचन अगले माह सोलह राही सरोवर पर लोक-मंच प्रारूप में मंचित जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



