Palwal News: 19 सितंबर से पलवल में शुरू होगी नमो क्रिकेट लीग 2026

युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य

Desh Rojana
On

युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नमो क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा।

पलवल। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नमो क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा। लीग में देशभर से करीब 3200 टीमें और 50 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में प्रचारित किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को कई जोनों में बांटा गया है। पलवल जोन में यह प्रतियोगिता 19 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पलवल जिला में 100 टीमें भाग लेगी। प्रतिदिन 20 टीमों का मैच होगा।
 
20260905_120120
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपिन बैसला।
 
नमो क्रिकेट लीग को लेकर शनिवार को विश्राम गृह पलवल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, मोनू कालड़ा, अजनीत कालड़ा ने जानकारी दी। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट सदस्य मोनू कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  क्रिकेट मैच पांच ओवर का होगा और कॉस्को बॉल से खेला जाएगा।
उन्होंने बताया कि लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट के माध्यम से खेल, अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। आयोजन के साथ ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ तथा ‘ड्रग फ्री इंडिया’ अभियान भी चलाया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 लाख रुपये, उपविजेता को 11 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख रुपये और चौथे स्थान की टीम को 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ द मैच के लिए कार, मोटरसाइकिल, लैपटॉप और आईफोन सहित पुरस्कार रखे गए हैं। जोनल स्तर पर विजेता टीम को 31 हजार रुपये तथा उपविजेता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। ट्रस्ट ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता से जुडक़र खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad