Palwal News : गाँव रिंदका में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
जिला पलवल के गाँव रिंदका में बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
पलवल: जिला पलवल के गाँव रिंदका में बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर गाँव के सरपंच गेंदावती भी उपस्थित रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन के हेड प्रोग्राम एमडी रज़ा उर रहमान ने कहा, “हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। एआई लक्ष्मी व्हाट्सएप ऐप के माध्यम से हम वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे वे अपने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर ढंग से समझ सकें। पलवल जिले में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।” प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमारी ने प्रतिभागियों को जनधन खाता, आधार लिंकिंग, यूपीआई भुगतान और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विशेष रूप से आगाह किया कि कभी भी अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। कार्यक्रम के दौरान जाहिद खान, बबीता, स्मृति shg महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वित्तीय साक्षरता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

About The Author
संबंधित समाचार



