Faridabad News : गुरुओं की महिमा का गुणगान, शिक्षक दिवस पर 21 शिक्षकों का हुआ सम्मान

Desh Rojana
On

पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फरीदाबाद के तत्वावधान में फीवा के सहयोग से जेड पार्क, सेक्टर-16 में संचालित साप्ताहिक योग चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फरीदाबाद के तत्वावधान में फीवा के सहयोग से जेड पार्क, सेक्टर-16 में संचालित साप्ताहिक योग चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य योग प्रशिक्षक योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने साधकों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा जीवन में गुरु के महत्व और उनकी महिमा पर प्रकाश डाला। c

योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने कहा कि गुरु अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करते हैं। एक शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए गुरुजनों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इस अवसर पर समाज में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 गुरुजनों को सम्मानित किया गया। मिशन जागृति की ओर से सरोज अरोड़ा, लता मैडम, प्रवेश मलिक, सुरेश मदान, रमेश चौधरी, राजकुमार जिंदल, विनोद भाटी, सुरेश महाजन, कृष्ण दुआ, रोहित दुआ, संगीता नेगी, बलवीर सिंह, राधे लाल, एस.पी. अरोड़ा, प्रोफेसर आर.एन. सिंह, ओ.पी. खुल्लर, नेहा जैन, नरेंद्र शर्मा, मास्टर तेजपाल तथा पी.सी. जैन सहित अन्य गुरुजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं महासचिव गुरमीत सिंह देओल, अंकुर सिंह, योगाचार्य जयपाल शास्त्री तथा पार्षद कुलदीप साहनी ने सभी गुरुजनों को फूलों की माला पहनाकर एवं उपहार स्वरूप मां सरस्वती की तस्वीर, डायरी, पेन आदि भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित साधकों एवं अतिथियों को फल-प्रसाद एवं पेठे का जूस वितरित किया गया। शिविर के अंतिम दिवस रविवार, 6 सितंबर को योग प्रशिक्षण के पश्चात यज्ञ एवं खीर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी निवासियों एवं फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FEAWA) के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचने का अनुरोध किया है। आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक योग, शरीर-स्वास्थ्य एवं यज्ञ कार्यक्रम स्वर्गीय श्री संजय दुआ जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय संजय दुआ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad