Gurugram News: गुरुग्राम में डेंगू के दूसरे दिन भी तीन नए मरीज मिले पिछले चार दिन में जिला में मिले डेंगू के दस मरीज
गुरुग्राम में बुखार के मरीजों की संख्या में जहां लगातार इजाफा हो रहा है, वही डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुखार के मरीजों की संख्या में जहां लगातार इजाफा हो रहा है, वही डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है। जिला में सोमवार को दूसरे दिन भी डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। जबकि पिछले चार दिन में ही डेंगू के दस मरीज सामने आ चुके हैं। यही नहीं रोजाना बुखार के करीब 200 मरीजों के सेंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

जिला में जनवरी से लेकर 31 अगस्त तक डेंगू की जांच के लिए 8507 मरीजों के सेंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से कुल 43 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हालांकि तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या इस बार गत वर्ष मिले डेंगू के मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। गत वर्ष गुरुग्राम में डेंगू के केवल 64 मरीज सामने आए थे। वहीं इस बार अगस्त महीने में ही 36 मरीज सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल डेंगू के मच्छर पनपने के लिए उचित तापमान है, जिससे लोगों को बचाव रखने की जरुरत है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



