Hansi News: सरकार पूंजीपतियों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ कर रही है किंतु कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने के लिए पैसा नहीं : राजेन्द्र सोरखी

सफाई कर्मचारी एक माह से हड़ताल पर, सरकार के कान पर नहीं रेंग रही जूं तक : राजेन्द्र सोरखी

Desh Rojana
On

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में चल रही नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सड़कों पर फैली गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए सरकार से अविलंब कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें।

हांसी: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में चल रही नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सड़कों पर फैली गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए सरकार से अविलंब कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें। पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा है कि निगम कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल पर जाने से पहले चेतावनी दे दी थी कि उनकी पूर्व में मानी गई मांगों को लागू किया जाए लेकिन सरकार ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए और अपने वायदे से मुकरते हुए कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर किया, जिस कारण प्रदेश की हर गली, मोहल्ला व सड़क गंदगी से अटी पड़ी है। कई स्थानों पर तो बीमारियां फैलने का संकट पैदा हो गया है। सरकार ने ऐसे ही अपनी मनमर्जी चलाई तो आने वाले समय में घर-घर में लोग बीमार हो जाएंगे।

1004734503

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ किंतु 2014 में भाजपा शासन में  पूंजीपतियों का गुलाम हो गया। उन्होंने कहा कि नहाए धोये लोगों के 22000 करोड़ माफ हो रहे हैं दूसरी ओर गंदगी, कूड़ा कर्कट उठाकर देश को साफ-सुथरा रखने वालों के लिए न्यूनतम वेतन देने तक के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। इससे पहले भी सरकार अपने स्वार्थ की खातिर पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ कर चुकी है। आज नहीं तो कल मांगें माननी ही पड़ेंगी तो फिर जनता को गंदगी की आग में क्यों झोंका जा रहा है।
कर्मचारी भी रात-रात भर घरों से बाहर रहकर कूड़े पर पहरा देने को मजबूर है। कई स्थानों पर प्रशासन कर्मचारियों की मांगों के विपरीत होकर अपने स्तर पर सफाई करवाने में जुटा है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण आपस में टकराव की स्थिति बन गई है। इसी कारण कर्मचारियों को हिरासत में लिया जा रहा है तथा उन पर केस दर्ज किया जा रहा है ताकि वे केसों में उलझे रहें।
आम आदमी पार्टी ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे अपना अड़ियल रवैया छोड़कर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना करें और कर्मचारियों की मांगों को मानकर तुरंत सफाई व्यवस्था सुचारू करवाने की दिशा में काम करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad