Rewari News: बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने के लिए रेवाड़ी पुलिस 31 अगस्त को कराएगी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा
बच्चों को शुरुआत से ही यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना ही मुख्य उद्देश्य - डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार
जिला पुलिस विभाग द्वारा 31 अगस्त को सड़क सुरक्षा थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 1 लाख 63 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई इत्यादि में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सङक सुरक्षा क्विज कम्पटीशन करवाया जाएगा।
रेवाड़ी: जिला पुलिस विभाग द्वारा 31 अगस्त को सड़क सुरक्षा थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 1 लाख 63 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई इत्यादि में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सङक सुरक्षा क्विज कम्पटीशन करवाया जाएगा। जो इस सम्बन्ध में पहले राउंड की परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 1 लाख 63 हजार 546 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर विद्यार्थियों के 4 स्लैब बनाए गए हैं, जिसमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 तक और कॉलेज का ग्रुप बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा इस बारे में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिला रेवाड़ी के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों को भी निर्देश दें कि वह सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी करवाए और हिस्सा लेने के बारे में भी प्रोत्साहित करे।

About The Author
संबंधित समाचार



