Faridabad News: परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

NEET PG 2026 परीक्षा के सफल संचालन को लेकर वीसी के माध्यम से बैठक, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने दिए दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों द्वारा आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NEET PG 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर सभी राज्यों के उपायुक्तों के साथ बैठक ली।

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों द्वारा आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NEET PG 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर सभी राज्यों के उपायुक्तों के साथ बैठक ली। जिला फरीदाबाद से बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने की।

dc 1

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि 30 अगस्त 2026 को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला फरीदाबाद में लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। उक्त परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में कुल तीन परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें कॉन्फिआंस एलायंस सर्विसेज, साहुपुरा-सुनेड़ रोड, वेंटिनो विंडोज प्राइवेट लिमिटेड के निकट, औद्योगिक क्षेत्र, बल्लभगढ़, आईओएन डिजिटल ज़ोन फरीदाबाद, प्लॉट नंबर-17, सेक्टर-20बी, बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के सामने, अडानी गैस लिमिटेड के निकट, फरीदाबाद तथा वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुद्वारा रोड, जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद शामिल हैं।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने NEET PG 2026 परीक्षा  के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर रहने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई (UPS) की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण एवं विजिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्रों तक पहुंच, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का मौके पर निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की एंट्री प्रातः 07:00 बजे से शुरू होनी है, इसलिए संबंधित अधिकारी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करें। परीक्षा संचालन के लिए TCS एजेंसी के प्रतिनिधि भी केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था को भी पहले से जांच लिया जाए। यदि किसी परीक्षार्थी का बायोमेट्रिक किसी कारणवश कार्य नहीं करता है, तो ऐसी स्थिति में उच्च स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर जैमर की स्थापना एवं कार्यक्षमता की भी विशेष रूप से जांच की जाए। जैमर स्थापित होने के बाद संबंधित अधिकारी परीक्षा कक्ष में जाकर इसकी रेंज एवं कार्यक्षमता का परीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल नेटवर्क प्रभावी रूप से प्रतिबंधित हो। यदि जैमर की रेंज अथवा कार्यक्षमता में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे परीक्षा से पूर्व ही संबंधित एजेंसी के साथ समन्वय कर दूर कराया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी व्यवस्था में कमी की स्थिति परीक्षा से पूर्व ही दूर कर ली जाए।

बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad