Nuh Mewat News: पात्र एएवाई/बीपीएल कार्ड धारकों को 31 अगस्त तक मिलेगा बकाया सरसों तेल

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सीमा शर्मा ने पात्र लाभार्थियों से संबंधित डिपोधारक की पीओएस मशीन से सरसों तेल प्राप्त करने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

 जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतानुसार माह जुलाई, 2026 के बकाया सरसों तेल का वितरण माह अगस्त, 2026 के पात्र लाभार्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित करने का निर्णय लिया गया है।

नूंह:  जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतानुसार माह जुलाई, 2026 के बकाया सरसों तेल का वितरण माह अगस्त, 2026 के पात्र लाभार्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) कार्ड धारक अपने संबंधित डिपोधारक की पीओएस मशीन के माध्यम से माह अगस्त, 2026 में दिनांक 31 अगस्त, 2026 तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बकाया सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं।
 
sarso
 
उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को सरसों का तेल प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो वह समस्या के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01267-274615 अथवा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकता है।
 
उन्होंने बताया कि नूंह/तावडू केंद्रों से संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नूंह के दूरभाष नंबर 8930267959 तथा फिरोजपुर झिरका/पुन्हाना/पिनगवां केंद्रों से संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फिरोजपुर झिरका के दूरभाष नंबर 9033560000 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, नूंह कार्यालय के दूरभाष नंबर 8685838585, 9991007633 एवं 8053274040 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने संबंधित डिपोधारक से बकाया सरसों तेल प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad