Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह

मुख्यमंत्री सैनी के बयान पर एससी सैल के जिलाध्यक्ष ने जताया ऐतराज

Desh Rojana
On

आम आदमी पार्टी एससी सैल के जिलाध्यक्ष सरदार निरंजन सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने एससी समाज के जाति प्रमाण पत्र में ‘चमार’ की जगह ‘मेघवाल’ लिखने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करने के बारे बयान दिया है। निरंजन सिंह ने कहा कि ओबीसी जाति में 30-32 जातियां आते है और मेघवाल गौत्र है कोई जाति नहीं और सारे उस गौत्र में नहीं आ सकते।

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी एससी सैल के जिलाध्यक्ष सरदार निरंजन सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने एससी समाज के जाति प्रमाण पत्र में ‘चमार’ की जगह ‘मेघवाल’ लिखने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करने के बारे बयान दिया है। निरंजन सिंह ने कहा कि ओबीसी जाति में 30-32 जातियां आते है और मेघवाल गौत्र है कोई जाति नहीं और सारे उस गौत्र में नहीं आ सकते।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.07.20 PM

यहां जारी प्रेस बयान में सरदार निरंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जातिय ताने बाने से छेड़छाड़ कर रहे है, जिससे एससी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि एससी जाटव समाज से होते है और उनका जातीय प्रमाण पत्र चमार से ही बनता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के होडल से लेकर यमुनानगर तक 40 सीटों पर एससी समाज अपना प्रभाव डालता है, ऐसे में सभी एससी मेघवाल कैसे बन सकते है।  उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी समाज से है, वह कुम्हार कैसे बन सकते है, इसलिए जाटव समाज मेघवाल नहीं बन सकता। सरदार निरंजन सिंह ने कहा कि वह गुरु रविदास जी के वंशज है इसलिए अगर उन्हें बनाना है तो रविदासिए बना दे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह सभी एससी समाज के लोगों को मेघवाल न बनाए और इस जातीय ताने-बाने से छेड़छाड़ न करे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर