Nuh Mewat News: आफताब अहमद ने ली बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस का 25 अगस्त को धरना, मेडिकल कॉलेज में सुधार की मांग

Desh Rojana
On

नूंह विधायक और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उप नेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बीएलए 2 और कांग्रेस पार्टी 
के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक ने कहा कि लोगों की शिकायत है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

मेवात: नूंह विधायक और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उप नेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बीएलए 2 और कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक ने कहा कि लोगों की शिकायत है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर वैध मतदाताओं के वोट बड़ी संख्या में काटे जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 11.12.53 PM

विधायक आफ़ताब अहमद ने बीएलए 2 को संबोधित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि गलत वोट बने नहीं और सही वोट कटे नहीं। विधायक ने कहा कि वो पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखें हुए हैं और आला अधिकारियों के संपर्क में हैं जिस किसी को भी नोटिस मिला है वो अपना जवाब जरूर दर्ज कराएं। 

इस दौरान विधायक आफताब अहमद ने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में सुधार के लिए 25 अगस्त मंगलवार को धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि पहले भी दो बार धरना प्रदर्शन किया गया और विधानसभा की समिति का दौरा भी कराया गया था लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए धरना प्रदर्शन करेगी और आर पार का संघर्ष करेगी। 

विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में संसाधनों की भारी कमी है, जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संसाधनों की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को दवाइयों से लेकर मरहम पट्टी तक के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विधायक आफ़ताब अहमद ने बताया कि करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से बने आलीशान मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है और इस मांग के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष आफ़ताब अहमद ने कहा कि यह सरकार सैकड़ों करोड़ रुपये से कांग्रेस शासनकाल में बने इस मेडिकल कॉलेज को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

विधायक आफ़ताब अहमद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दवाइयां नहीं है और डॉक्टरों की भारी कमी है। मेडिकल कॉलेज की मशीनें जर्जर हो चुकी हैं और स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नहीं है, जबकि कांग्रेस शासनकाल में इस अस्पताल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। 2014 में जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से इस मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अगर सरकार ने जल्दी ही इन समस्याओं का निदान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया जा सकता है। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा। नूंह के नल्हड़ गांव की तकरीबन 94 एकड़ भूमि में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2012 में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया था।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad