Gurugram News: मानेसर में एमएलए मुकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजे भारत माता के जयकारे

Desh Rojana
On

 मानेसर उपमंडल के गांव नखड़ौला स्थित शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समारोह में गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

गुरुग्राम:  मानेसर उपमंडल के गांव नखड़ौला स्थित शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समारोह में गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.21.26 PM

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.21.25 PM
अपने संबोधन में विधायक मुकेश शर्मा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आर्थिक और सामरिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ विश्व पटल पर एक मजबूत और आदर्श राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। समारोह के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया। पूरा स्टेडियम परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.21.25 PMWhatsApp Image 2026-08-15 at 11.21.26 PM (2)
समारोह से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक मुकेश शर्मा का क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad