Palwal News: चाइनीज मांझे के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
एसडीएम भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार जिला में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्ता गंज मार्केट में विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।
पलवल: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार जिला में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्ता गंज मार्केट में विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।
.jpeg)
प्रशासनिक टीम ने अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कुछ दुकानदारों के पास चाइनीज मांझा पाया गया। टीम द्वारा मौके से कुल 105 चरखियां चाइनीज मांझे की बरामद कर जब्त की गईं।
एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री अथवा भंडारण किसी भी स्थिति में न करें। अन्यथा जिला प्रशासन की ओर से नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आगे भी लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान जारी रखा जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



