Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 41 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित।

कर्तव्यनिष्ठा, साहस, त्वरित कार्यवाही, उत्कृष्ट अनुसंधान और सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

Desh Rojana
On

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम जिले में देशभक्ति, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण के बीच जिला एवं उप-मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों का भव्य आयोजन किया गया। इन समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, भव्य मार्च पास्ट, विभिन्न झांकियों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

गुरुग्राम:  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम जिले में देशभक्ति, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण के बीच जिला एवं उप-मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों का भव्य आयोजन किया गया। इन समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, भव्य मार्च पास्ट, विभिन्न झांकियों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। सभी समारोहों में निर्धारित समय पर मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित राष्ट्र गौरव के इन समारोह में उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए 41 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.27.22 PM

सम्मानित पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़, महत्वपूर्ण मामलों के सफल अनुसंधान, गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस ड्यूटी निभाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, साहस और पुलिसिंग के उच्च मानकों के प्रति गुरुग्राम पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में शहीद ईएएसआई राजेन्द्र को ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम पुलिस उनके अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद रखेगी। गुरुग्राम पुलिस ने उनके परिजनों के प्रति भी हर परिस्थिति में अपने सहयोग और साथ की प्रतिबद्धता दोहराई।

इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान:

वीरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मानेसर, श्रमिक असंतोष के दौरान उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी समन्वय के लिए। मीना कुमारी, उप-अधीक्षक (का.), पुलिस आयुक्त कार्यालय, कार्यालयीन दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए। उप-निरीक्षक अत्तर सिंह, एसआई मोहम्मद जाहिद,  गिरिराज, संजय, 
संदीप कुमार, सतपाल, सुभाष चंद सदाराम, एएसआई धर्मेन्द्र, राजेश कुमार,  प्रवीण कुमार, अमित,  हरीश,  रामदीया, सुनील कुमार, विवेक, बृज मोहन, अजय कुमार, सरिता, संदीप, हेड कांस्टेबल  नीलम, इन्द्रजीत,  अनिल,  प्रदीप, ओमप्रकाश, सिपाही जयवीर,  शमशेर,  नवीन, मंजीत, प्रवीण, नरेन्द्र कुमार,  कवल,  मंजीत, दीपक,  दीपक, चंचल,  प्रदीप, एसपीओ वेदपाल। 

सम्मान से बढ़ेगा पुलिस बल का मनोबल:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इन पुलिसकर्मियों की कार्यशैली इस बात का उदाहरण है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम, नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था का संरक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाना, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि पुलिस बल में कर्तव्य के प्रति उत्साह, जिम्मेदारी, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और बेहतर पुलिसिंग की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई: गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहस, कार्यकुशलता एवं समर्पण पुलिस बल के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इसी प्रकार ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें तथा नागरिकों के विश्वास को और मजबूत करें। गुरुग्राम पुलिस का संकल्प है कि सुरक्षित गुरुग्राम, सशक्त पुलिस और नागरिकों के विश्वास की भावना को और मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य किया जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad