Palwal News: स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से सराबोर रहा राष्ट्ररास कार्यक्रम
केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्ररास स्वतंत्रता और आस्था का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना जागृत करना रहा।
पलवल: केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्ररास—स्वतंत्रता और आस्था का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना जागृत करना रहा।
.jpeg)
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रशंसा-चिह्न भेंट कर प्रधानाचार्या जी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विचार-वाचन, दिन का शब्द, देशभक्ति गीत, हिंदी कविता, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, नृत्य तथा स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी कक्षा छठी की अदिति एवं वंदना ने संभाली। कक्षा छठी की मुदिता ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्त्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कक्षा छठी की भुवि मंगला ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता का सुंदर पाठ कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
नन्हे विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि केजी 1 के विद्यार्थियों ने ‘दिल है हिंदुस्तानी’ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। केजी2 के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित वेशभूषा प्रस्तुति के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया। कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी अवसर पर कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए ‘तिरंगा अभिव्यक्ति’ चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने केसरिया, सफ़ेद और हरे रंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को काग़ज़ पर सुंदरता से उकेरा। उनके रचनात्मक चित्रों में भारत की विविधता, राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति प्रेम की सुंदर झलक देखने को मिली।
साथ ही नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज का त्यौहार मेहंदी लगाकर,झूला झूल कर और पारंपरिक खान-पान के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



