Palwal news- सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का आयोजन

Desh Rojana
On

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष अतुल मंगला, एडवोकेट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष अतुल मंगला, एडवोकेट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र एवं भारत माता के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। IMG-20260815-WA0022
स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही तीज महोत्सव के अवसर पर कालेज परिसर में विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतुल मंगला ने कालेज के सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी शिक्षाविद एवं अध्यापक हैं, इसलिए समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी भी आप सभी की अधिक है। समाज की पहली इकाई परिवार है और आज आवश्यकता है कि परिवार संगठित एवं संस्कारवान बने। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी हमारा दायित्व है।” इस अवसर पर संस्थान के सचिव हेमचन्द मंगला, उपाध्यक्ष अनिल मोहन मंगला, यशपाल गुप्ता, दिनेश मंगला, शशि मंगला, उपासना बगला, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी, विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार एवं निर्देशिका मनीषा मंगला सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के मासिक न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। लॉ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोनिका गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. नरेश शर्मा द्वारा किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad