Nuh Mewat News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार ।

Desh Rojana
On

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार 09 अगस्त को बिछोर गांव निवासी 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वसीम पुत्र खुर्शीद उर्फ खुशी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
 

नूंह। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार 09 अगस्त को बिछोर गांव निवासी 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वसीम पुत्र खुर्शीद उर्फ खुशी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
 
waseem
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद होने पर बिछोर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वसीम थाना कोसीकलां, उत्तर प्रदेश में दर्ज मुकदमा में 25 हजार रुपये का इनामी है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इस मुकदमें के अतिरिक्त पहले से 8 अन्य आपराधिक मामलें विभिन्न स्थानों पर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad