Faridabad News: ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, सेल्फी प्वाइंट पर दिख रहा उत्साह

लघु सचिवालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हरियाणा द्वारा लगाई गई तिरंगे पर आधारित प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Desh Rojana
On

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन मेंजिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालयफरीदाबाद में सूचना एवं जनसंपर्क विभागहरियाणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।

फरीदाबाद: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन मेंजिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालयफरीदाबाद में सूचना एवं जनसंपर्क विभागहरियाणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के साथ परिसर में विशेष सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया हैजहां आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

selfie

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने भी सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं तथा इस संदेश को अपने परिवारमित्रों एवं अन्य लोगों तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

लघु सचिवालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंच रहे नागरिक उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज भी लोगों में साफ दिखाई दे रहा है। आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं।

अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने कहा कि प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्वगौरव एवं सम्मान से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। लघु सचिवालय में आने वाले अधिकारीकर्मचारी और आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। वहीं सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मानगौरव और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad