Gurugram News: फुटपाथ पर कब्जा : प्रमुख सड़कों पर 100 से अधिक खोखे व अस्थाई स्ट्रक्चर तोड़े

मानेसर नगर निगम की अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने जीएमडीए की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने जीएमडीए की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निगम की टीम ने रामपुरा गांव से हयातपुर रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे से गांव कांकरौला तक कार्रवाई की। इस दौरान 100 से अधिक खोखे, चाय की दुकानें और अन्य अस्थाई स्ट्रक्चरों को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया।
 
ill23
 
संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ कई दुकानदारों और अन्य अतिक्रमणकर्ताओं को भी मौके पर सख्त निर्देश दिए। निगम ने स्पष्ट किया कि सड़क, ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अस्थाई या स्थायी निर्माण कर सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा की ओर से की गई इस कार्रवाई में जेई मनदीप, धीरज, कुलदीप और महेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से बनाए गए ढांचों की पहचान की और उन्हें मौके पर ही हटाया।
 
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। स्थायी हो या अस्थाई, किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से नियमानुसार नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति के किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad