Rewari News:स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.46 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान बिहार के जिला सेखपुरा के गांव ढाडसी हाल आबाद फेज 2 नोएडा यूपी निवासी नितिश कुमार उर्फ राजीव मल्लाह के रूप में हुई हैं।
 
WhatsApp Image 2026-08-04 at 3.22.21 PM
 
पुलिस इस मामले में 16 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन RUSEL-C CM नाम से उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 
जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 16 आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपालबिहार के जिला पटना के वैस्ट रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहानबिहार के जिला पटना के विकर सेक्शन कॉलोनी कंकड बाग निवासी तरूणचन्द्रम झां,कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम मालीकर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताबमैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकीकोलकाता के दक्षिणी चौबीस प्रगना बौरेल हाल आबाद दिल्ली के कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट निवासी अनिर्बंन भट्टाचार्यबिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाहगांव बडगांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार व रवि कुमारएमपी के जिला भोपाल की सागर लैंडमार्क सोसाइटी हाल आबाद बिहार के जिला वेस्ट चम्पारण के गांव गोवर्धन निवासी चन्दन कुमारछत्तीसगढ के जिला बिलासपुर के श्याम नगर लिंगीयाडीह निवासी कृष्ण दास उर्फ KD ,पश्चिम बंगाल जिला माल्दा के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम, पंजाब के जिला लुधियाना के अगवार डाला जगराव निवासी सुखविन्द्र सिंहपंजाब के जिला फिरोजपुर के मल्लनवाला घुमीयारी वाली बस्ती निवासी यादविंद्र सिंह व बिहार के जिला जमुई के गांव निमारंग निवासी आकाश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी बिहार के जिला सेखपुरा के गांव ढाडसी हाल आबाद फेज 2 नोएडा यूपी निवासी नितिश कुमार उर्फ राजीव मल्लाह को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad