Faridabad News: कांवड़ियों के मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा
जलभराव, बिजली की तारें और डंपिंग यार्ड से न हो कांवड़ियों को परेशानी
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों, विशेषकर बाईपास से जुड़े मार्गों की सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गड्ढों की तत्काल मरम्मत कर सड़क मार्गों को सुरक्षित बनाया जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर गृह विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
डीसी आयुष सिन्हा ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता, फायर सेफ्टी तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराया जाए।
बैठक में यात्रा मार्गों के किनारे बढ़ी हुई झाड़ियों एवं पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का विषय भी उठाया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे सभी स्थानों की तत्काल पहचान कर आवश्यक कटिंग कराई जाए, ताकि कांवड़ियों एवं वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्गों एवं प्रमुख चौकों पर बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। डीसी आयुष सिन्हा ने नगर निगम एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि चौकों एवं मुख्य मार्गों से बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी विभागीय समस्या, दिशा-निर्देश या समन्वय संबंधी विषय पर अधिकारी तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जा सके।
डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जाएगी और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी जयवीर राठी, सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार