Nuh Mewat News: मेवात की बेटी सना बॉक्सर ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लहराया परचम, जीता स्वर्ण और कांस्य पदक
मेवात का नाम अब खेल के मैदानों में भी तेजी से रोशन हो रहा है। नूंह खंड के अंतर्गत आने वाले खेडला गांव के निवासी अलीजन फौजी की होनहार बेटी सना बॉक्सर ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर एक बार फिर पूरे क्षेत्र और हरियाणा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
नूंह। मेवात का नाम अब खेल के मैदानों में भी तेजी से रोशन हो रहा है। नूंह खंड के अंतर्गत आने वाले खेडला गांव के निवासी अलीजन फौजी की होनहार बेटी सना बॉक्सर ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर एक बार फिर पूरे क्षेत्र और हरियाणा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। सना की इस शानदार उपलब्धि से पूरे मेवात अंचल और अल्वी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। सना बॉक्सर ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल ही में अखिल भारतीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

सना बॉक्सर की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि मेवात की तमाम बेटियों और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर सना ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
अल्वी समाज, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने बेटी सना बॉक्सर और उनके पिता अलीजन फौजी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



