HaryanaNews: हरियाणा का राज्य गीत हम सब का स्वाभिमान-- विष्णु गौड़
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी के प्रांगण में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में हरियाणा के राज्य गीत की मनभावन प्रस्तुति हुई।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी के प्रांगण में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में हरियाणा के राज्य गीत की मनभावन प्रस्तुति हुई। जैसे ही बेटियों ने जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा... पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आना... जय जय जय हरियाणा-- की प्रस्तुति दी तो समस्त प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों दिशा निर्देश जारी किए कि हरियाणा राज्य के विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में सप्ताह में एक दिन हरियाणा के राज्य गीत को शामिल किया जाए। उन्हीं आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी पलवल डॉ. मामराज रावत तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी होड़ल जगत सिंह के मार्गदर्शन में आज विधिवत रूप से विद्यालय की प्रार्थना सभा में हरियाणा के राज्य गीत की प्रस्तुति हुई।
विद्यालय प्राचार्य विष्णु गौड़ ने बताया कि इस राज्य गीत में हमारे हरियाणा की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा ऐतिहासिक विरासत का बड़ा ही सुंदर वर्णन है। खेतों में काम करते हुए किसानों, सीमा पर देश की रक्षा करते जवानों और विभिन्न खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को समर्पित यह राज्य गीत हम सब का स्वाभिमान है। गीता ज्ञान, महाभारत इतिहास, यमुना तथा सरस्वती नदी का भी सुंदर वर्णन इस राज्य गीत में किया गया है।
राज्य गीत की रचना पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा की गई । इसे 28 मार्च 2025 को हरियाणा विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से राज्य गीत के रूप में अपनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा का राज्य गीत प्रस्तुत करने वाली नीतू, मोहिनी, ज्योति, राधिका, नैना, शोभा, मानसी, हिमांशी, काजल, कुमकुम, शोभा, बर्षा, राखी आदि छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ सदस्य प्रवक्ता हरि सिंह, वीर सिंह, ज्योति अग्रवाल, विनीता डागर तथा अन्य सभी स्टाफ सदस्य शामिल रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



