Gurugram News: NEET पेपर लीक पर सीएम सैनी का विपक्ष पर पलटवार बोले

"युवाओं को बरगलाकर राजनीति रोटियां सेक रहा विपक्ष"

Desh Rojana
On

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बरगलाकर राजनीति रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। 

गुरुग्राम: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बरगलाकर राजनीति रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विपक्ष सफल नहीं होगा। पूरा देश विपक्षी नेताओं को देख रहा है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में साफ तौर पर कहा है कि जो भी दोषी है, उसे सजा मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 8.37.36 PM (2)

उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा में सहयोग करें। यह युवाओं से जुड़ा विषय है। मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह युवाओं के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और इस पर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लंबे कार्यकाल में कई बार पेपर लीक हुए हैं लेकिन कभी भी इतने कम समय में परीक्षा नहीं हुई। मोदी सरकार ने कम से कम में दोबारा परीक्षा कराई। चार दिन पहले रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। कांग्रेस ने कभी भी पेपर लीक पर चर्चा कराने का प्रयास तक नहीं किया। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि सरकार पेपर लीक को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह रुकता नहीं।

हरियाणा में हुई सख्त कार्रवाई:  

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस विषय पर सख्ती से कार्रवाई की गई। इस विषय को विधानसभा में लाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मोदी सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad