Gurugram News: नरसिंहपुर में 66000 वोल्ट की लाइन का तार गिरा, दिल्ली-जयपुर हाइवे ब्लॉक

ढाई घंटे में लगा 5 किमी लंबा जाम, रूट किया डायवर्ट

Desh Rojana
On

नरसिंहपुर के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां 66000 वोल्ट की हाइटेंशन बिजली लाइन का तार सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। बिजली निगम की टीम ने तार हटा दिया है। यातायात सामान्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जगह जगह लगी हुई है। करीब ढाई घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।

गुरुग्राम: नरसिंहपुर के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां 66000 वोल्ट की हाइटेंशन बिजली लाइन का तार सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। बिजली निगम की टीम ने तार हटा दिया है। यातायात सामान्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जगह जगह लगी हुई है। करीब ढाई घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 11.42.48 PM
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिजली विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी है। इस बीच गाड़ियों की लंबी कतार लगती चली गई।
तार हाईवे के बीचों-बीच गिरा होने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा तार हटवाने और लाइन दुरुस्त करने का काम बड़ी ही तेजी के साथ अंजाम दिया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक लाइन ठीक नहीं हो जाती, वे वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और तार के पास न जाएं। हालांकि, जाम के पूरी तरह से खुलने और वाहनों के सुचारू तरीके से संचालन में अभी कुछ समय लग सकता है।
इस बीच नरसिंहपुर से लेकर राजीव चौक तक दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम लग गया। इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली का तार हटाने के दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को बंद करना पड़ा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad