Faridabad News: 25 रोटावेटर और 17 लेज़र लैंड लैवलर पर अनुदान के लिए 21 जुलाई को होगा चयन : डीसी

Desh Rojana
On

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए SMAM स्कीम के तहत नए रोटावेटर और लेज़र लैंड लैवलर की खरीद पर सब्सिडी देने के लिए 21 जुलाई को ऑनलाइन ड्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम 21 जुलाई को सुबह 11:30 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल कमरा न० 603 में होगा।  

फरीदाबाद: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए SMAM स्कीम के तहत नए रोटावेटर और लेज़र लैंड लैवलर की खरीद पर सब्सिडी देने के लिए 21 जुलाई को ऑनलाइन ड्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम 21 जुलाई को सुबह 11:30 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल कमरा न० 603 में होगा।  

WhatsApp Image 2026-07-18 at 11.44.43 PM

सहायक कृषि अभियंता राकेश ने बताया कि योजना के तहत विभाग द्वारा कुल 25 रोटावेटर और 17 लेज़र लैंड लैवलर पर अनुदान देंने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विभाग को पहले ही आवेदन प्राप्त हो चुके है, जिसमे रोटावेटर के 51 व लेज़र लैंड लैवलर 33 किसान योग्य पाए गए है इन्ही किसानों की सूची में से ही अंतिम लाभार्थियों का चुनाव इस ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जायेगा | विभाग द्वारा प्रक्रिया की सूचना सम्बन्धित अधिकारियो को भेजी गई है ताकि योजना का लाभ सही समय पर वास्तविक व जरूरतमंद किसानों को पहुंच सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad