Gurugram News: गोदरेज ओएसिस सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

सुविधाओं में कमी के बावजूद बढ़ा दिया मेंटेनेंस चार्ज

Desh Rojana
On

सेक्टर-88ए स्थित गोडरेज ओएसिस सोसायटी में शनिवार को निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

गुरुग्राम:  सेक्टर-88ए स्थित गोडरेज ओएसिस सोसायटी में शनिवार को निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।
 निवासी अशोक कुमार का आरोप है कि पहले रखरखाव शुल्क 5.20 रुपये प्रति वर्ग फुट था, जिसे बिना कोई स्पष्ट कारण बताए बढ़ाकर 8.17 रुपये प्रति वर्ग फुट (जीएसटी सहित) कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में गोडरेज लिविंग और गोडरेज प्रॉपर्टी मैनेजमेंट की ओर से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। साथ ही, अब तक सोसायटी का प्रबंधन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को भी नहीं सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 10.03.07 PM

हड़ताल पर हाउसकीपिंग स्टाफ:  प्रदर्शन के दौरान हाउसकीपिंग कर्मचारियों की हड़ताल भी जारी रही। निवासियों का कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने काम बंद कर दिया। इसकी वजह से कूड़ा उठाने का कार्य प्रभावित हुआ और सोसायटी में गंदगी फैलने लगी। इस दौरान लोगों ने गोडरेज प्रॉपर्टीज और गोडरेज लिविंग के विरूद्ध  नारेबाजी भी की।

नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: प्रदर्शन में सबसे बड़ा मुद्दा पीने के पानी का भी रहा। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में अभी तक जीएमडीए की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नहीं है और पूरी सोसायटी बोरवेल के पानी पर निर्भर है। उनका आरोप है कि बोरवेल का पानी पीने योग्य नहीं है, उसका रंग पीला रहता है और कपड़े धोने पर भी पीले दाग पड़ जाते हैं। निवासी कामेश ने यह भी आरोप लगाया कि सोसायटी के लोअर बेसमेंट में सीपेज की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी का पूरा विवरण सार्वजनिक करने, हाउसकीपिंग कर्मचारियों का वेतन समय पर देने, रखरखाव सेवाओं में सुधार करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और हरियाणा सरकार से जीएमडीए की पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। 
गोडरेज लिविंग के प्रवक्ता के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम वेतन और महंगाई बढ़ने के कारण उद्योग भर में रखरखाव शुल्क में वृद्धि हुई है। कंपनी का कहना है कि कई निवासी CAM का भुगतान नहीं कर रहे हैं और सोसायटी का हैंडओवर लेने के लिए भी आगे नहीं आ रहे। इसके बावजूद कंपनी अपनी ओर से सेवाएं जारी रखे हुए है और उद्योग मानकों के अनुसार बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad