Rewari News: थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा क्षेत्र में मिली लाश

Desh Rojana
On

जिले के थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा के क्षेत्र में हीरो होंडा कंपनी के पास गत 16 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक युवक की लाश लावारिस अवस्था में सर्विस लेन पर मिली। 

रेवाड़ी:  जिले के थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा के क्षेत्र में हीरो होंडा कंपनी के पास गत 16 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक युवक की लाश लावारिस अवस्था में सर्विस लेन पर मिली। 

WhatsApp Image 2026-07-18 at 11.47.54 PM
मृतक युवक।


जांच अधिकारी एएसआई अनिल ने बताया कि मृतक का रंग गेहुआ, लम्बुतरा चेहरा, पतला फुर्तिला जिस्म, गले और हाथ की कलाई पर लाल डोरे बंधे हुए हैं। मृतक नीले रंग की जींस और काले रंग के जूते, ग्रे रंग का अंडरवियर और हल्के आसमानी रंग की कमीज पहने हुए है। 
इसकी लाश को आमजन से शिनाख्त के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति जांच अधिकारी ए एस आई अनिल से मोबाइल नंबर 8685090736 और एसएचओ सैक्टर 6 धारूहेड़ा से मोबाइल नंबर 7056666142 पर संपर्क कर सकता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad