Faridabad News : सेक्टर-21ए, सीवर ओवरफ्लो से निवासी परेशान
सेक्टर 21- ए एंजेल्स पब्लिक स्कूल के सामने एवं मैत्री ब्लॉक के द्वार पर कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है| इस जन समस्या का निदान नहीं होने से राहगीरों को बदबू आ रही है|
सेक्टर 21- ए एंजेल्स पब्लिक स्कूल के सामने एवं मैत्री ब्लॉक के द्वार पर कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है| इस जन समस्या का निदान नहीं होने से राहगीरों को बदबू आ रही है| मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ रहा है, जिससे मूड खराब होने लगा है| 
स्थानीय निवासियों जीतराम वशिष्ठ, हरीश कुमार गुप्ता, अनिल बजाज, योगेंद्र देशवाल, गौरव आनंद, रितेश गुप्ता, गिरीश शर्मा, रामबीर भड़ाना, हरीशंकर मिश्रा, युगल किशोर शर्मा आदि ने कड़ा एतराज जताया है कि सेक्टर की चोक सीवर लाइन को लंबे समय से साफ नहीं किया गया है| जिस कारण सीवर ओवरफ्लो से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है| 21-ए सेक्टर वासियों की परेशानी की उपेक्षा करने वाले नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कहां अंतर्ध्यान हो गए हैं यह रहस्य का विषय है| लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन सीवर ओवरफ्लो की समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए सफाई के निर्देश जारी करें|

About The Author
संबंधित समाचार



