Mewat News: जापानी कंपनी एटीएल में स्थानीय युवाओं को रोजगार ने दिलाना भाजपा सरकार की नाकामी :दिग्विजय सिंह चौटाला

तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एटीएल कंपनी के साथ स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की रखी थी शर्त

Desh Rojana
On

सोमवार को जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन के साथ मेवात का तूफानी दौरा किया।जिसमें नूँह व फिरोजपुर झिरका विधानसभा के अनेक गांवो में नुक्कड़ सभाएं की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मेवात के विकास व स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जापानी कंपनी एटीएल को लाने का काम तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया।

मेवात: सोमवार को जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन के साथ मेवात का तूफानी दौरा किया।जिसमें नूँह व फिरोजपुर झिरका विधानसभा के अनेक गांवो में नुक्कड़ सभाएं की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मेवात के विकास व स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जापानी कंपनी एटीएल को लाने का काम तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया।मेवात में लिथियम बैटरी की सबसे बड़ी  जापानी कंपनी एटीएल के साथ तत्कालीन पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोजकमेव औद्योगिक क्षेत्र में स्थापना के समय पहले यह शर्त रखी थी कि इसमें लोकल युवाओं को नौकरी दी जाएगी लेकिन स्थानीय बेरोजगार युवाओं को इसमें रोजगार नहीं दिया जा रहा है और वर्तमान  सरकार भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।बेरोजगार युवा आज भाजपा सरकार में  ठगा सा महसूस कर रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 11.21.27 PM

विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार में आज भी मेवात में धरातल पर लोग पानी-बिजली जैसी मौलिक सुविधाओं के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीने की पानी की समस्या के हल के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात भी की।पार्टी पदाधिकारी  को दिशा-निर्देश देते हुए उन्होने पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेहनत कर नए-नए लोगों को पार्टी में शामिल कराकर संगठन को मजबूत करने का काम करें और बीएलओ 2 के कार्य को पूर्ण करने का जल्द से जल्द कार्य करें।

 युवा प्रदेश सचिव साकिर खान के चाचाजी के निधन पर तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद सैकुल चौधरी की माताजी के निधन पर,किसान सैल के हल्काध्यक्ष नसीम अहमद  की माताजी तथा युवा प्रदेश सचिव इकबाल दूलोत के पिता जी  के निधन पर शोक व्यक्त किया।रोजकमेव, खेड़ली दोसा,खेड़ाखलीलपुर, कालियाका, घासेडा, सालाहेडी अड़बर,अटेरना,बडकली, मण्डीखेड़ा, फिरोजपुर  झिरका, नरियाला, रिगड, शाहपुर, कोलगांव में नुक्कड़ सभा की। 
इस दौरे में प्रदेश सचिव जान मोहम्मद,प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन,युवा प्रभारी जावेद सालाहेड़ी,युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सागरपंवार, एससी सैल जिला प्रधान राहुल सरपंच, तालीम हुसैन,हलका प्रभारी समसूद्दीन गुमल,नूंह हलका अध्यक्ष आस मोहम्मद,हल्का अध्यक्ष वसीम अहमद,सहाबूद्दीन घासेडा,युवा हल्का अध्यक्ष नाजिस इंजिनियर,कारी सैयद साबिर,जिला उपाध्यक्ष  आजाद भूदर, कार्यालय सचिव आफताब अहमद,किसान सैल शेर मोहम्मद इत्यादि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।मंगलवार को पुनहाना हलके के पापड़ा, गंगवानी, पुनहाना,झारोखड़ी  नई सहित अनेक गांवो का दौरा किया जाएगा। इनमें जेजेपी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad