Nuh Mewat News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भाजपा युवा नेता एवं मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा युवा नेता एवं मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी को गिरफ्तार किया है। 

नूंह: फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा युवा नेता एवं मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसने संपत्ति विवाद और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और एक पत्र भी छोड़ा था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 10.07.16 PM

पुलिस के अनुसार मृतक सोहन लाल निवासी वार्ड नंबर 3, फिरोजपुर झिरका के पुत्र हिमांशु ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी तीन बुआएं, चाचा परवेज तथा अन्य लोगों द्वारा लंबे समय से उसके पिता पर संपत्ति में हिस्सा और पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत में कहा गया कि पहली जून को आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और संपत्ति में हिस्सा देने की मांग को लेकर सोहन लाल से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने हिस्सा नहीं देने पर घर से निकालने और जान से मारने तक की धमकी दी थी। इसी घटनाक्रम से आहत होकर सोहन लाल घर से निकल गए और बाद में राजस्थान के गोपालगढ़ क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मामले की प्रारंभिक जांच के बाद फिरोजपुर झिरका शहर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे घटनास्थल को देखते हुए राजस्थान के गोपालगढ़ थाना भेजा गया था। बाद में जांच रिपोर्ट में घटनास्थल और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर प्रकरण को वापस फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र का माना गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वार्ड नंबर 3 निवासी भाजपा युवा नेता एवं मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले में उपलब्ध वीडियो, शिकायत, दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad